Honda Grazia 125 BS6 अपडेटेड फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स

Honda Grazia 2020 125cc BS6 स्कूटर का अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय मार्केट में यह अपडेटेड स्कूटर दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। अप्रैल 2020 में BS6 नियम लागू होने के बाद Honda की आधिकारिक वेबसाइट पर से इस स्कूटर को हटा दिया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इस स्कूटर कुछ अहम और खास अपडेट्स के साथ पेश किया है। इसमें BS6 इंजन दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर को नए अवतार और स्टाइलिस्ट लुक में लॉन्च किया है। इस स्कूटर के एक्सटीरियर और स्टाइल में कुछ बदलाव किए गए हैं। साथ ही कई नए फीचर्स भी ऐड किए गए हैं।

Honda Grazia की कीमत:

2020 Honda Grazia स्कूटर को दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और प्रीमियम, में लॉन्च किया गया है। स्कूटर के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 73,912 रुपये और डिस्क वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 80,978 तय की गई है। अगर बात करें कॉम्पेटीशन की तो भारत में 125cc सेगमेंट में Honda Activa 6G और TVS NTORQ उपलब्ध है जिनकी कीमत इससे थोड़ी कम है।

2020 Honda Grazia के फीचर्स:

2020 Honda Grazia में eSP टेक्नोलॉजी के साथ HET BS6 इंजन दिया गया है। इसमें 124cc का इंजन दिया गया है जो 6.07 Kw @ 6000 rpm का पावर और 10.3 N-m @ 5000 rpm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें बोल्ड डिजाइन टेल लैंप, एलईडी डीसी हेडलैंप, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, पासिंग स्विच और न्यू इंटीग्रेटेड हेडलैम्प बीम दिया गया है। दोनों को कंट्रोल करने के लिए एक ही स्विच दिया गया है। इस स्कूटर में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। सीट अनलॉक करने के लिए और फ्यूल ढक्कन को खोलने के लिए एक नया मल्टिफंक्शन स्विच भी दिया गया है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है।

इसके अलावा साइलेंट इंजन स्टार्टिंग सिस्टम भी मौजूद है। नए डिजाइन का ग्लव्स बॉक्स भी उपलब्ध है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इसका डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह स्कूटर युवाओं को काफी पसंद भी आएगा। कंपनी के डायरेक्टर ने ऑल-न्यू Grazia 125 को पेश करते हुए कहा की स्टाइलिंग और टेक्नोलॉजी में कई अहम बदलाव के साथ नए Grazia 125 BS6 का लुक युवा राइडर को बहुत पसंद आएगा।

कलर ऑप्शन:

2020 Honda Grazia स्कूटर 4 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें पर्ल स्पार्टन रेड, मैट साइबर येलो, पर्ल साइरन ब्लू और मैट एक्सिस ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी 2020 Honda Grazia स्कूटर पर एक स्पेशल 6 साल का वारंटी पैकेज दिया जा रहा है। यह बिक्री के लिए इस हफ्ते से डिस्पैच कर दिया जाएगा।