Kia Sonet से लेकर Honda WR-V तक वर्ष 2020 में लॉन्च होंगी ये शानदार SUVs

कोरोना महामारी में पूरे देश की अर्थव्यवस्था को धीमा कर दिया है। अर्थव्यवस्था को दोबारा सुचारु रूप से शुरू के लिए सरकार में अनलॉक 1 पेश किया जिसमें देश की जनता को काफी ढील दी गई। सरकार के मुताबिक, इसके बाकी चरणों में भी और ज्यादा रियातें दी जाएंगी। लॉकडाउन में ढील मिलने बाद से ऑटो सेक्टर में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। अपनी बिक्री में तेजी लाने के लिए कंपनियां अलग-अलग ऑफर दे रही हैं। साथ ही नई गाड़ियों को लॉन्च करने की भी तैयारी भी की जा रही है।

ऐसे में लॉकडाउन में ढील के साथ-साथ सड़कों पर ट्रैफिक तो बढ़ेगा ही और नई गाड़ियां भी दौड़ती हुई नजर आएंगी। यहां हम आपको वर्ष 2020 में लॉन्च होने वाली SUVs की जानकारी दे रहे हैं जिनमें Kia Sonet से लेकर Honda WR-V तक शामिल हैं।

Kia Sonet: इस गाड़ी को फरवरी माह के ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। इस गाड़ी को इस वर्ष अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। इस कंपनी की पहली गाड़ी Kia Seltos लोगों को काफी पसंद आयी है। ऐसे में अब कंपनी की नई Kia Seltos सब-4 मीटर सेगमेंट के साथ पेश की जा सकती है और यह लोगों को पसंद भी आ सकती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो की 82bhp की पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करेगा। 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की पावर और 171Nm का टॉर्क देगा। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 99bhp की पावर और 240Nm टॉर्क देगा। इसकी कीमत 7.11 लाख से लेकर 11.5 लाख तक हो सकती है।

Honda Jazz BS6: प्रीमियम हैचबैक गाड़ियां जैसे i20, Volkswagen Polo, Tata Altroz और Maruti Suzuki Baleno को टक्कर देने के लिए Honda Jazz BS6 पेट्रोल इंजन के साथ जून 2020 में लॉन्च की जा सकती है। इससे पहले तक Honda Jazz BS4 डीजल इंजन वेरिएंट में भी आती थी। नई Jazz में नए डिजाइन का फ्रंट ग्रिल, नया बम्पर और नई LED लाइट मिल सकती हैं। नई तकनीक और डिजाइन का इंफोटेंटमेंट भी मिलने की संभावना है। इसकी कीमत 7.75 लाख के आसपास हो सकती है।

Maruti Suzuki S-Cross: Maruti Nexa की S-Cross को इसी वर्ष ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। वर्ष 2020 जून में इस गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। पहले यह केवल डीजल इंजन में आती थी लेकिन अब इसे केवल पेट्रोल इंजन में ही उतरा जाएगा। इसमें 1.5 लीटर BS6 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 103bhp की पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी। इसकी कीमत 9.90 लाख से 12 लाख के बीच हो सकती है।

Honda WR-V: लोगों को काफी समय से इंतजार था Honda के क्रोसओवर एसयूवी 2020 WR-V फेसलिफ्ट मॉडल का। कंपनी ने कुछ समय पहले इसका टीजर जारी किया था। अब इसकी लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि जून 2020 में इस गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। यह SUV 1.2 लीटर BS6 पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स होगा। यह इंजन 88bhp की पावर और 110Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसकी कीमत 8.25 लाख से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला Ford EcoSport, Hyundai Venue, Vitara Brezza, Tata Nexon और Mahindra XUV300 से होगा।

Nissan Magnite: Nissan Magnite को इस वर्ष अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.0 लीटर या 1.0 लीटर टर्बो इंजन दिया जा सकता है। 1.0 लीटर इंजन 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। 1.0 लीटर टर्बो इंजन 95bhp की पावर और 150Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसकी कीमत 5 .25 लाख से 8 लाख तक हो सकती है।

Toyota Urban Cruiser: टोयोटा ने अभी Toyota Urban Cruiser की लॉन्चिंग कब होगी इसका खुलासा नहीं किया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की अगले तीन माह के अंदर इस गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसकी कीमत 7.5 लाख से 11.5 लाख तक हो सकती है।