February 2022 upcoming cars in India: किआ कैरेंस, बलेनो फेसलिफ्ट, ऑडी क्यू 7 और बहुत कुछ

भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ने वर्ष 2022 की धमाकेदार शुरुआत की है। जनवरी 2022 में बहुत सारी नई cars लॉन्च की गईं और फरवरी के महीने में भी इसी तरह के कार लांच की खबर आ रहे हैं। ऑटो इंडस्ट्री के लिए फरवरी एक बेहतर परफॉरमेंस से भरपूर महीना होने जा रहा है। इसमें सभी प्राइस रेंज की कार लॉन्च की जाएंगी। यहां हम आपको फरवरी में लॉन्च होने वाली cars की जानकारी दे रहे हैं जिसमें Maruti Suzuki Baleno Facelift, नई Kia Carens, और हाई-एंड शामिल हैं।

ऑटो सेक्टर में मचने वाली है धूम! भारत आएगी Maruti Suzuki की यह छोटी इलेक्ट्रिक SUV

Amazon पर देखे किफायती कीमत पर आकर्षक latest car accessories

Upcoming cars in India February 2022

Maruti Suzuki Baleno Facelift

मारुति सुजुकी जल्द ही Baleno Facelift Launch करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें कई नए फीचर्स के साथ कई अहम् अपडेट्स भी मिलेंगे। हालांकि, पावरट्रेन विकल्प में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। साथ ही उनमें से एक 82 hp डेवलप करता है तो दूसरा 88hp करता है। इसमें एक स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एक सीवीटी शामिल होगा। मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट के लिए अनौपचारिक बुकिंग अब चुनिंदा डीलरशिप पर ओपन होगी।

Kia Carens

भारतीय बाजार के लिए किआ की चौथी पेशकश, किआ कैरेंस है। इसे फरवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। इसे 115 एचपी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 140 एचपी 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें 6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी, और 115 एचपी 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई किआ कैरेंस के लिए आधिकारिक बुकिंग पहले से ही ओपन कर दी गई है। कोई भी इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकता है।

Jeep Compass Trailhawk

Jeep India इस साल Jeep Compass Trailhawk के साथ साल का पहला लांच करेगी | कंपनी के तरफ से आधिकारिक पुस्टि की गई थी की इस साल फरवरी में Jeep Compass Trailhawk को लांच कियया जाएगा | इंजन विकल्पों के मामले में, इसे एकमात्र 2.0-लीटर मल्टी-जेट डीजल इंजन ही दिया जा सकता है जो जो 167hp जनरेट करता है और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर एटी के साथ आएगा।
|

Lexus NX 350h

लेक्सस इंडिया जल्द ही देश में नई लेक्सस एनएक्स 350एच लॉन्च करेगी। इसके लिए आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। नई 2022 लेक्सस एनएक्स 350एच में 2.5-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन पर काम करेगी। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स उपलब्ध कराई गई होंगी। इसके इंजन को ई-सीवीटी के साथ पेयर किया जा सकता है। नई Lexus NX 350h भारत में तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिनका नाम Exquisite, Luxury और F-Sport है।

Audi Q7 Facelift

इस लिस्ट की आखिरी कार फेसलिफ्टेड Audi Q7 SUV है। नई ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट को भी इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। इसमें नई सर्विसेज और नए पावरट्रेन के साथ-साथ अपने डाउनग्रेड की तुलना में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल मोटर पर काम करता है जो 340p और 500Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें ऑडी का प्रसिद्ध क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है।