Best Budget Bikes Under 60000: ये हैं बेहद किफायती 3 बेस्ट बाइक्स, जानें क्या है इनमें खास

Best Budget Bikes Under 60000: कोरोना काल में बढ़ती ट्रांसपोर्ट की समस्या और सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए लोग निजी वाहन का प्रयोग ज्यादा करने लगे हैं। ऐसे में लोग खुद का वाहन खरीदने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। अगर आप भी खुद के लिए एक किफायती दो पहिया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको बेस्ट किफायती लो मेंटेनेंस वाली तीन बाइक्स की जानकारी देंगे जो कम बजट में खरीदी जा सकती हैं। साथ ही अच्छा लुक और बेहतर पावर भी प्रदान करती हैं। अगर आप कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और अच्छा माइलेज वाली बाइक तलाश रहे हैं तो एक बार आप इस लिस्ट को जरूर देखें।

bajaj ct100

Bajaj CT 100:

Bajaj CT 100 एंट्री लेवल में सबसे बेहतर और किफायती कम्यूटर बाइक है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम 45,599 रुपये है। इस बाइक में 102cc का BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। बजाज CT 100 8.34nm टॉर्क और 7.79bhp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स दिया गया है। इसमें ग्राहक को तीन कलर ऑप्शन मिलेगा। दोनों पहियों में कोम्बी ब्रेक सिस्टम दिया गया है।

Bajaj Platina 100

Bajaj Platina 100:

Bajaj Platina 100 बजाज कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली बेस्ट किफायती कम्यूटर बाइक है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 50,666 रुपये है। यह बाइक 102cc BS6 पेट्रोल इंजन के साथ 8.3nm और 7.79bhp की पावर जेनरेट करता है। Bajaj Platina 100 में 4 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ कोम्बी सिस्टम से लैस है। यह बाइक 116 किलोग्राम वजन के साथ 4 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इस बाइक को कम्फर्टटेक टेक्नोलॉजी से अपडेट किया है जिस कारण इस बाइक में राइडिंग में बेहतर अनुभव मिलता है।

Splendor Plus

Splendor Plus:

हीरो मोटर की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Splendor Plus लोगों को अपने लुक, पावर और किफायती कीमत के कारण ज्यादा पसंद है। इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 60,795 रुपये है। यह बाइक 97.2cc BS6 पेट्रोल इंजन के साथ 8.05Nm टॉर्क और 7.91bhp का पावर जेनरेट करता है। यह बाइक 4 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ 110 किलोग्राम वजन के साथ आती है।

Follow Us:

Instagam: https://www.instagram.com/indianpillar/
Facebook: https://www.facebook.com/indianpillarr
Twitter: https://twitter.com/indian_pillar

%d bloggers like this: