क्या आप भी चाहती हैं हिना खान जैसा नैचुरल मेकअप लुक तो अपनाएं ये 6 आसान स्टेप्स

हम सभी को मेकअप करना बेहद पसंद होता है लेकिन एक अच्छा मेकअप करना आर्ट कहलाती है। देखा जाए तो मेकअप अगर न्यूड हो हर अवसर पर अच्छा लगता है। अगर इस तरह के मेकअप को हेवी भी किया जाए तो यह चेहरे पर ज्यादा पता नहीं चलता है और एकदम एलीगेंट लुक देता है। एक नैचुरल मेकअप लुक पाने के लिए सही तरीके से मेकअप करना बेहद जरूरी है। अगर एक्ट्रेस हिना खान की बात की जाए तो इनका मेकअप ज्यादातर न्यूड ही देखा जाता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर हिना खान का न्यूड मेकअप लुक दिखा। इसमें उनका चेहरा बेहद नेचुरल और फ्रेश नजर आ रहा है।

अगर आप भी इस तरह का मेकअप करना चाहती हैं तो हम आपको 6 आसान स्टेप्स की जानकारी दे रहे हैं जिससे आप यह लुक पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ये 6 आसान स्टेप्स:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAM #NoWhereToHide (@realhinakhan) on

  1. सबसे पहले अपना चेहरा धो लें। इसके बाद अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। ध्यान रहे कि त्वचा का अच्छे से मॉश्चराइज होना मेकअप के लिए बेहद जरूरी है। इसे मेकअप कभी भी असमान या कैकी नहीं दिखाई देगा।
  2. इसके बाद क्रीमी या जेल टाइप का पाउडर फाउंडेशन लगाएं। इसे केवल वहीं एप्लाई करें जहां जरूरत हो। इसके बाद अच्छे से ब्लेंड करें। यह चेहरे पर ज्यादा न हो जाए इसका ध्यान रखें।
  3. डार्क सर्कल्स के लिए आपको हाईलाइटिंग कनसीलर का इस्तेमाल करना होगा। इसे भी जरूरत वाली जगहों पर ही लगाएं। इसके बाद ब्रश से इसे ब्लेंड कर लें।
  4. नैचुरल लुक के लिए कॉन्ट्यूरिंग न करें केवल ब्लश लगाएं। इसे चीक्स पर एप्लाई करें।
  5. आंखों को हाइलाइट करें। आइशैडो के अलावा आप काजल और मसकारा भी लगा सकती हैं।
  6. सबसे आखिर में अपने स्किन टोन के हिसाब से सॉफ्ट पिंक, न्यूड शेड या फिर अपनी ड्रेस के हिसाब से लिप्स्टिक लगाएं।