क्या रनिंग,जॉगिंग और वॉक करते समय आप भी तो नहीं करते ये गलतियां

रनिंग, जॉगिंग और वॉक करना आज कई लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। इससे हमारा शरीर तंदरूस्त और सुडोल रहता है। हालांकि, रनिंग, जॉगिंग और वॉक करते समय आपको अपने शरीर के पॉश्चर पर ध्यान देना बेहद आवश्यक होता है। अगर आप पॉश्चर गलत है तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

  1. वॉक करते समय आपके शरीर का पॉश्चर ठीक होना बेहद अनिवार्य है। अगर आप झुककर चल रहे हैं तो यह आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा करने से हम जल्दी थक जाते हैं। वहीं, इससे शरीर में दर्द या इंजरी भी होने की संभावना बनी रहती है।
  2. कई लोग चलते समय लोअर बॉडी पर ध्यान देते हैं। इस दौरान यह देखा जाता है कि क्या आपके पैर सही दिशा में चल रहे हैं या नहीं। साथ ही यह भी कहीं रास्ते में कोई पत्थर या गढ्ढा न आ जाए। ऐसा करना शरीर के लिए सही नहीं होता है। इससे आपकी बैक झुक हो जाती है।
  3. जब भी आप वॉक करें तो आगे देखकर चलें। अगर आप झुककर चलते हैं तो आपके कंधे और गर्दन झुक सकती है। इससे रीढ़ और गर्दन की हड्डी में मोच आने की भी संभावना रहती है। इसका एक ही उपाय है कि आप हमेशा आगे देखकर ही चलें।
  4. कई लोग रनिंग, जॉगिंग और वॉक करते समय हाथ लहराते हैं या फिर पैस घसीट कर चलते हैं। जबकी ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग बड़े-बड़े कदम लेकर चलते हैं ऐसा भी नहीं करना चाहिए। एक तो इससे रफ्तार कम हो जाती है और दूसरा इससे शिन स्प्लिंट्स नामक इंजुरी भी होने की उम्मीद है।
  5. रनिंग, जॉगिंग और वॉक करते समय फुटवेयर पर भी ध्यान रखना जरूरी होता है। ध्यान रहे कि दौड़ने के लिए जो जूते बनाए जाते हैं उनका सोल थिक होता है। वॉक और रनिंग शूज दोनों अलग-अलग होते हैं।
  6. पैदल चलते समय साधारण जूते पहने जा सकते हैं। इनका आरामदायक होना जरूरी है। इससे आप तरीके से चल पाएंगे। सही चलने के लिए आप आरामदायक फ्लोटर भी पहन सकते हैं।