भारत में लॉन्च हुआ Huawei MatePad T8 टैब, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

Huawei MatePad T8 Tab Launch: भारतीय मार्केट में Huawei ने अपने लेटेस्ट टैबलेट Huawei MatePad T8 को लॉन्च कर दिाय है। इस दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह Wi-Fi और LTE के साथ आता है। इसके Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और LTE वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यह कई फीचर्स के साथ आता है। इसमें 8 इंच का डिस्प्ले और 5100 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस टैबलेट के फीचर्स और ऑफर्स के बारे में।

Huawei MatePad T8 Tab की उपलब्धता:

Huawei MatePad T8 टैब की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। प्री-बुकिंग के तहत Wi-Fi वेरिएंट का ही विकल्प मिलेगा। यह प्री-बुकिंग 14 सितंबर 2020 तक चलेगी। यूजर्स इस फोन को एक्सक्लूसिवली Flipkart से खरीद पाएंगे। इसे डीपसी ब्लू कलर में खरीद पाएंगे। इसकी सेल 15 सितंबर से खरीदा जा सकेगा।

Huawei MatePad T8 Tab के फीचर्स:

इसमें 8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 800×1260 पिक्सल है। Huawei MatePad T8 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT8768 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें रैपिड प्रोसेसिंग स्पीड दी गई है। साथ ही 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड भी दी गई है। यह टैब एंड्रॉइड 10 पर आधारित EMUI 10.0.1 पर काम करता है। यह टैब 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी स्टोरेज को 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी दिया गया है।

टैब को पावर बैकअप करने के लिए 5100 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 12 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है। इस टैब के जरिए बेहद स्मूद तरीके से एक ऐप से दूसरे ऐप में शिफ्ट हुआ जा सकेगा। इसमें डॉर्क मोड भी दिया गया है। इसमें चार प्री-इंस्टॉल ऐप रिकॉर्डर, कैमरा, मल्टीमीडिया और किड्स पेटिंग भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें पैरेंटल कंट्रोल भी दिया गया है। इस फीचर के जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे। यह फ्लिप कवर के साथआएगा। इसमें बच्चे के आई प्रोटेक्शन के लिए चार मोड्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए टैब में ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लटूथ 5.0, LTE (वैकल्पिक), GPS/ A-GPS, USB OTG और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।