BMW S 1000 XR Pro 20.90 लाख रुपये कीमत के साथ भारत में हुई लॉन्च

BMW Motorrad की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली एडवेंचर स्पोर्ट बाइक BMW S 1000 XR प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह बाइक भारत में BMW मोटोराड डीलर नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 20.90 लाख रुपये रखी है। यह एक ऑल टाइम परफॉरमेंस बाइक है जिसे स्पेशल तरीके से डिजाइन किया गया है। यह एक लंबी दूरी तक परफॉर्म करने के लिए बेहतर बाइक है। इसका RR स्पोर्ट अंदाज, आरामदायक सीट, शार्प टर्न रोड और लंबे सीधे रास्ते पर भी बेहतर आनंद और अनुभव देता है।

BMW ग्रुप इंडिया के एक्टिंग प्रेसिडेंट के मुताबिक, नई BMW S 1000 XR एडवेंचर बाइक ने स्पोर्ट सेगमेंट में एक नई उंचाई हासिल की है। यह एक पूरी तरह से पावर पैक परफॉर्मर बाइक है जो रेस ट्रैक में मिलने वाली वास्तविक रोमांचिक अहसास को साधारण सड़कों पर भी देती है। BMW S 1000 XR Pro में नए अपडेटेड इंजन और एर्गोनॉमिक्स के साथ बेहतर परफॉर्मेंस, स्पोर्ट्स राइड और लगातार लंबी दूरी तक चलने की क्षमता है। ऐसी भारी भरकम बाइक के शौकीन ग्राहक इस नई BMW S 1000 XR Pro फीचर्स और गुणवत्ता की तरफ जरूर आकर्षित होंगे। किसी भी तरह के सफर के लिए यह बाइक एक बेहतर विकल्प है। बाइक राइडिंग के शौकीन लोगों को यह बाइक एक नए तरह का आनंद और अनुभव प्रदान करेगी।

नई 2020 BMW S 1000 XR Pro के डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। उदाहरण के तौर पर बॉडी पैनल्स और फ्यूल टैंक डिजाइन को अपडेट किया गया है। फ्रंट को नया डिजाइन दिया गया है। नए डिजाइन में फुल LED हेडलाइट दी गई है। नई 2020 BMW S 1000 XR Pro में 999cc इन लाइन 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 1000rpm पर 165bhp पावर और 9250rpm पर 114nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक 0 से 100kmph तक की रफ्तार मात्र 3.3 सेकंड में ले लेती है और इस बाइक की टॉप स्पीड 200kmph से ज्यादा है।

कंपनी BMW S1000 XR पर तीन साल और अनलिमटेड किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड वॉरंटी दे रही है। इसमें ग्राहक वॉरंटी बढ़ाने का विकल्प भी चुन सकते हैं जिसे चार और पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। साथ के साथ कंपनी की तरफ से रोड साइड असिस्टेंट 24×7 365 दिनों का पैकेज उपलब्ध है। ब्रेकडाउन और टोइंग की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।