Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition की दूसरी सेल आज दोपहर 12 बजे होगी आयोजित

Xiaomi Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition को भारत में कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था। इस लैपटॉप को इससे पहले भी एक बार सेल में उपलब्ध कराया गया था। वहीं, आज एक बार फिर से इसे सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर आयोजित की जाएगी। यहां पर लैपटॉप के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इन्हें नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। साथ ही इनकी पेमेंट HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition की कीमत और ऑफर्स: Mi Notebook 14 का पहला वेरिएंट 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 44,999 रुपये है। इस मॉडल का एक वेरिएंट 47,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह Nvidia GeForce MX250 जीपीयू से लैस है।

Mi Notebook 14 Horizon Edition के Intel Core i5 मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है। इसमें i7 ऑप्शन भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। इन्हें Amazon India, Mi.com, Mi Home Stores और Mi Studio से आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो इनकी पेमेंट HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, अगर आप चाहें तो नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकेगा

Mi Notebook 14 के फीचर्स: इसमें 14 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16: 9 है। यह 10 जनेरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस है। इसमें Nvidia GeForce MX250 ग्राफिक्स दिया गया है। साथ ही 8 जीबी DDR4 रैम और 512 जीबी तक साटा एसएसडी ऑप्शन दिया गया है। इसमें वेबकैम नहीं दिया है। हालांकि, कंपनी ने लैपटॉप के अंदर एक यूएसबी वेबकैम दिया है। सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी 10 घंटे तक चलती है। इसका वजन 1.5 किलो है।

Mi Notebook 14 Horizon Edition के फीचर्स: इसमें 14 इंच का फुल-एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 फीसद है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। यह टेल कोर आई5-10210यू और इंटेल कोर आई7-10510यू प्रोसेसर से लैस है। इसमें Nvidia GeForce MX350 ग्राफिक्स दिया गया है। साथ ही 8 जीबी DDR4 रैम और 512 जीबी तक NVMe M.2 एसएसडी ऑप्शन दिया गया है। इसमें वेबकैम नहीं दिया है। हालांकि, कंपनी ने लैपटॉप के अंदर एक यूएसबी वेबकैम दिया है। इसमें 46Wh बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक चलती है। इसमें Mi Blaze Unlock और Mi Quickshare फीचर्स दिए गए हैं।

इसमें मटैलिक चेसिस मौजूद है जिसमें एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम अलॉय का फ्रेमवर्क है। इसमें वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, दो यूएसबी 3.1 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और डाटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।