Realme के स्मार्ट टीवी को एक बार फिर सेल में खरीदने का मौका, जानें कितने में खरीद पाएंगे आप

भारत में स्मार्ट टीवी का बाजार काफी लोकप्रिय है। ऐसा इसलि्ए क्योंकि कुछ कंपनियों ने स्मार्ट टीवी किफायती सेगमेंट में लॉन्च किया है। ऐसे में यूजर्स के लिए बेहतर फीचर्स के साथ स्मार्ट टीवी खरीदना आसान हो गया है। स्मार्ट टीवी सेगमेंट की बात करें तो भारत में Realme Smart TV को कुछ समय पहले पेश किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इस टीवी को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसलिए कंपनी इस टीवी को लगातार फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी अगली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com पर आयोजित की जाएगी। इस स्मार्ट टीवी को ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme Smart TV की कीमत और ऑफर्स: इस टीवी को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 32 इंच स्क्रीन वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके 43 इंच स्क्रीन वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। इसके साथ ही कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इस टीवी को Flipkart से खरीदते हैं तो आपको कुछ कार्ड ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। वहीं, Axis बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 5 फीसद का ऑफ मिलेगा। स्मार्ट टीवी को No cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 6 महीने का फ्री Youtube Premium सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध कराया गया है।

Realme Smart TV के फीचर्स: इसमें 32 इंच की एचडी-रेडी स्क्रीन दी गई है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1366×768 है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 43 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन के साथ आता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसे अलावा सभी फीचर्स एक जैसे हैं। यह एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस भी मिलता है। साथ ही Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसी ऐप्स टीवी में पहले से इंस्टॉल हैं।

Realme Smart TV एचडीआर 10 स्टैंडर्ड तक सपोर्ट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर से लैस है। इसमें चार स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं। साथ ही यह 24 वॉट रेटेड साउंड आउटपुट के साथ पेश किया गया है। इसमें दो फुल-रेंज ड्राइवर्स और दो ट्वीटर्स हैं। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 को भी उपलब्ध कराया गया है।