बिना जिम जाए घर में ही बना सकते हैं सिक्स-पैक एब्स इन 3 योगासनों की मदद से

क्या घर पर रहकर आपका वजन बढ़ता जा रहा है और आप सिक्स पैक्स एब्स से कोसो दूर हो गए हैं? अगर हां, तो हम आपके लिए इसका समाधान लाए हैं। वैसे भी हम सभी घर पर रहकर एकदम बेफिक्र हो गए हैं और खूब खाने लगे हैं। हालांकि, इसी बीच कुछ लोगों में सिक्स-पैक एब्स बनाने का क्रेज देखा गया है। इस समय जिम तो बंद चल रहे हैं लेकिन आप घर पर भी रहकर सिक्स पैक एब्स बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ योगासनों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी इस काम में मदद कर सकते हैं।

नौकासन: इस योगासन से आपकी पीठ और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही पैर और हाथ की मांसपेशियां भी टोन होती हैं। इससे आप सिक्स-पैक एब्स बना सकती हैं। इस योगा को करने के लिए योगा मैट लें और उस पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद पैरों को एक साथ लाएं। फिर अपनी बाहों को जोड़ें। इसके बाद पैरों को छाती की तरफ बढ़ाए और हाथों को पैरों की तरफ बढ़ाएं। शरीर का पूरा वजन हिप्स पर होना चाहिए। वहीं, अपनी आंखों, हाथ की उंगलियों और पैर की उंगलियों को एक सीध में रखें। सांस को रोकें और इसी पोजिशन में रहें। जितनी देर होल्ड कर सकते हैं करें और उसके बाद नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

विपरीत शलभासन: यह भी सिक्स पैक एब्ज के लिए एक अच्छा योगासन है। इससे छाती, कंधे, हाथ, पैर, पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर फर्क पड़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी काफी सुधार होता है। इस योग को करने के लिए आपको अपनी बाहों को सामने की तरफ फैलाना पड़ता है। इसके बाद पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे सिर, छाती, जांघों और पैरों को एक साथ ऊपर की तरफ उठाएं। यह ध्यान रहे कि पेट और पेल्विस एरिया फर्श को छूए। बाकी का शरीर ऊपर उठा हुआ रहे। जितना समय आप होल्ड कर सकते हैं होल्ड करें। कोशिश करें कि 3 से 5 सेकेंड या उससे कुछ ज्यादा आप होल्ड कर पाएं। फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

हलासन: इस योगासन से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को काफी आराम पहुंचता है। इससे कब्ज की दिक्कत भी दूर हो जाती है। इसे करने के लिए योगा मैट पर ले जाएं। फिर धीरे-धीरे अपने हिप को ऊपर की तरफ उठाएं। फिर रीढ़ को रोल करें। यह तब तक करें जब तक पैर सिर के ऊपर से होकर जमीन तक नहीं पहुंच जाते। इसे 20-25 सेकेंड्स के लिए होल्ड करें। फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।