Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

भारतीय मार्केट में Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च कर दिया गया है। यह लेटेस्ट 10 जनेरेशन इंटेल कोर H-सीरीज प्रोसेसर्स से लैस है। इसे मल्टीपल कंफीगरेशन्स के साथ पेश किया गया है जो Core i7 CPU और Nvidia GeForce RTX 2060 GPU तक जाते हैं। इसे 15 इंच और 17 इंच स्क्रीन साइज को उपलब्ध कराया गया है। यह 4-जोन RGB कीबोर्ड के साथ आता है। यह लैपटॉप्स गेमर थीम के साथ आता है।

Acer Nitro 5 की कीमत: इसे 72,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसे Acer India वेबसाइट, कंपनी की ऑथराइज्ड वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा। 15 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट की कीमत 72,990 रुपये है। यह 10 जनेरेशन कोर i5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और Nvidia GeForce GTX 1650 GPU दिया गया है।

Acer Nitro 5 के फीचर्स: इसमें 15 इंच और 17 इंच के स्क्रीन विकल्प दिए गए हैं। यह विंडोज 10 के साथ आते हैं। वहीं, यह फुल-एचडी आईपीएस पैनल के साथ आता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 80 फीसद है। इसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह 10 जनेरेशन इंटेल कोर i7 H-सीरीज प्रोसेसर तक और 32 जीबी DDR4 तक की रैम दी गई है। इसमें दो soDIMM मॉड्यूल दिया गया है। इसमें RAID 0 तकनीक के साथ PCIe SSD सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 दिया गया है जो 2×2 MU-MIMO तकनीक दी गई है। यह ब्लूटूथ v5.0, HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी 3.2 जेन 1 पोर्ट्स, एक यूएसबी Type-C पोर्ट, एक USB 3.2 जेन 2 पोर्ट और पावर ऑफ चार्जिंग जैसे फीचर्स के आता है। इसमें इथरनेट पोर्ट भी उपलब्ध कराया गया है।

इसका कीबोर्ड बैकलीट है और इसमें 4-जोन RGB लाइटनिंग भी मौजूद है। Acer Nitro 5 में 57.5Wh बैटरी मौजूद है। सिंगल चार्ज में यह 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। इसमें HD वेबकैम मौजूद है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720 है। इसमें ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Acer CoolBoost तकनीक दी गई है जो गेमिंग के दौरान लैपटॉप का तापमान मापने में मदद करती है।