Jio Phone में Aarogya Setu को 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

Aarogya Setu ऐप को पिछले महीने ही Jio Phone मॉडल्स यानी Jio Phone और Jio Phone 2 के लिए पेश किया गया था। इस प्लेटफॉर्म पर ऐप के 3 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड अब तक हो चुके हैं। इस बात की जानाकरी मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी (MeitY) ने सोमवार को एक ट्विट के जरिए दी है। गूगल प्ले स्टोर की लिस्टिंग के मुताबिक, इस ऐप को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। Aarogya Setu ऐप एंड्रॉइड, iOS और KaiOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

जब इस ऐप को लॉन्च किया गया था तब यह 50 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध थी। लेकिन 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में इसके लॉन्च के एक महीने बाद ही इसे Jio Phone के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया था। इस ऐप के जरिए सरकार भारत में कोरोनावायरस को फैलने से रोकना चाहती है। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ पेश की गई है। साथ ही इसमें सेल्फ आइसोलेशन, COVID-19 के लक्षणों को लेकर भी सचेत किया जाएगा। साथ ही जानकारी उपलब्ध कराया जाती है। यहां देखें MeitY का ट्वीट:

इस तरह करें Aarogya Setu ऐप को डाउनलोड:

  • इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store या App Store पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको कुछ विकल्पों को चुनना होगा। यहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसके बाद आपको कुछ जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही आपसे यह भी पूछा जाएगा कि क्या आप यह जानकारी चाहते हैं कि आपके आस-पास कोई COVID-19 पाजिटिव मरीज है या नहीं।
  • सबसे अहम बाद ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपके फोन में ब्लूटूथ और लोकेशन स्विच ऑन होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा आपको सेल्फ आइसोलेशन, COVID-19 के लक्षणों को लेकर भी सचेत किया जाएगा। साथ ही जानकारी उपलब्ध कराया जाएगी।
  • अब आपको टर्म एंड कंडिशन को Agree करना होगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • आपके फोन पर जो OTP आएगा उसे सबमिट कर दें।

इस ऐप की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें यहां: क्या है Aarogya Setu ऐप? जानें इसके बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी