Jennifer Winget के ये 3 कुर्ता डिजाइन्स आपको आएंगे बेहद पसंद, देखें तस्वीरें

टीवी सीरियल की मशहूर अदाकार जेनिफर विंगेट ने बेहद और बेपनाह जैसे कई हिट टीवी शोज दिए हैं। इन सीरियल्स में जेनिफर का अंदाज देखकर लोग उनके दिवाने हो गए हैं। सिर्फ उनका अंदाज ही नहीं बल्कि उनके ड्रेसिंग स्टाइल को भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं, महिलाएं उन्हें कॉपी करने की भी कोशिश करती हैं। जेनिफर अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज डालती रहती हैं जिनमें उनके एथनिक लुक भी शामिल होते हैं। अगर आप उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो जेनिफर के समर कुर्ता लुक्‍स आप देख पाएंगे जो कि बेहद खूबसूरत हैं और अगर आप चाहें तो उन्हें अपने लिए रिक्रिएट करा सकती हैं। तो चलिए देखते हैं टीवी सीरियल की मशहूर अदाकारा और बेहद खूबसूरत जेनिफर विंगेट के ये टॉप 3 स्टाइल कुर्ता डिजाइन्स।

एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली कुर्ता: जेनिफर विंगेट इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट कलर का यह अनारकली कुर्ता एम्ब्रॉयडरी के साथ बनाया गया है। इस पर चिकनकारी की गई है। इस कुर्ते को चूड़ीदार पैजामा और दुपट्टे के साथ मैच किया गया है। फैशन डिजाइनर अमृता जोशी ने इस कुर्ते को डिजाइन किया है।

हाई स्लिट कुर्ता: यह एक हाई स्लिट कुर्ता है। इस स्‍लीवलेस कुर्ते में डीप स्‍वीटहार्ट नेकलाइन है। इसे व्हाइट प्लाजो के साथ पेयर किया है। इसके साथ नेट का व्‍हाइट दुपट्टा भी इसके साथ लिया है। फैशन डिजाइनर अमृता जोशी ने इस कुर्ते को भी डिजाइन किया है। इस कुर्ते को आप अपने स्टाइल में बनवा सकती हैं या फिर चाहें तो इसी डिजाइन को बनवा सकती हैं।

डबल लेयर अनारकली कुर्ता: इसमें जेनिफर ने पिंक और व्हाइट कलर का अनारकली कुर्ता पहना है। यह डबल लेयर्ड कुर्ता है। कुर्ते के फ्रंट हिस्से में चेन वाले बटन लगे हुए हैं। इसे चूड़ीदार पैजामा के साथ जेनिफर ने कैरी किया है। साथ ही नेट का दुपट्टा भी लिया है।