लॉकडाउन के बाद 4 मई से शुरू हो सकती हैं विमान सेवाएं, जानेंएयरलाइंस कंपनियां क्या कर रही हैं विचार

Coronavirus महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन का माहौल है। इसके चलते लोग कहीं घूमने भी नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि ट्रेन, बस और एयरलाइन्स दोनों ही बंद हैं। सरकार ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। वहीं, ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं जिसके अनुसार, विस्तारा एयरलाइन्स 4 मई से अपनी उड़ान सेवाओं को रिज्यूम कर सकती है। हालांकि, इसके बारे कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते एयरलाइन ने अपने खर्चों को कम करने के लिए अपने कुछ कर्मचारियों को बिना तनख्वाह के छुट्टी दे दी थी।

आवश्यक सर्विसेज की होगी पूरी व्यवस्था: विस्तारा एयरलाइन्स ने कहा है कि वो अपने सभी ग्राहकों और स्टाफ की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। हर संभव प्रयास करेंगे जिससे लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही लोगों के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। यही नहीं, सभी दिशानिर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।

सिर्फ विस्तार ही नहीं, बल्कि इंडिगो भी अपनी अंतराष्ट्रीय सेवांए शुरू कर सकती है। कंपनी भी इस बारे में विचार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसी खबर है कि कंपनी अपनी सेवाओं को पहले छोटे पैमाने पर शुरू कर सकती है। लेकिन कुछ अंतराष्ट्रीय सेवाएं भी शुरू कर सकती है।

इससे पहले तक खबर यह थी कि एयरलाइंस ने अपने ग्राहकों को टिकट कैंसल न करने की सलाह दी थी। साथ ही अपनी यात्रा की तारीख को दोबारा तय करने की बात कही थी। वहीं, विस्तारा एयरलाइंस ने अपने ग्राहकों को बिना पैसे दिए 31 दिसंबर 2020 तक का समय दिया था अपनी यात्रा को निर्धारित करने के लिए। शुल्क के अपनी यात्रा को निर्धारित करने के लिए 31 दिसंबर 2020 तक समय दिया है।