WhatsApp पर आया नया मैसेज फॉरवर्ड रेस्ट्रिक्शन

WhatsApp एक सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाना वाला लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है | इस ऐप के फीचर में नए नए अपडेट होते रहते है बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस के लिए | इस बार WhatsApp पर फॉरवर्ड मैसेज रेस्ट्रिक्शन नया अपडेट आया है | इसमें android और iOS यूजर एक से अधिक ग्रुप पर मैसेज को फॉरवर्ड नहीं कर सकते | इसमें जब भी यूजर एक से अधिक ग्रुप में मैसेज को फॉरवर्ड करने की कोशिश करेंगे तो स्क्रीन पर वार्निंग मैसेज आएगा |

WABetaInfo के अनुसार इस नए फीचर को WhatsApp बीटा वर्जन 2. 22.7.2 Android और 22.7.0.76 iOS पर देखा गया है | जब भी कोई मैसेज को एक ग्रुप पर फॉरवर्ड किया जायेगा, यूजर उस मैसेज को दूसरे ग्रुप पर फॉरवर्ड नहीं कर सकते | अगर यूजर उस मैसेज को फॉरवर्ड करने की कोशिश करते है तो यूजर को स्क्रीन पर एक वार्निंग मैसेज दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा इस मैसेज को एक ग्रुप में फॉरवर्ड किया जा चुका है |

TATA Neu app: 7 अप्रैल को होगा लांच tata सुपर Neu App फ्लाइट से लेकर किराना के सामान तक सबकुछ बुकिंग कर पाएंगे

WhatsApp फॉरवर्ड मैसेज रेस्ट्रिक्शन बहुत कारगर साबित हो सकता है, क्यों की देखा गया है भारत और दूसरे देशों में whatsapp के जरिए बहुत बार गलत इनफार्मेशन को कई लोगों में फॉरवर्ड किया जाता है |

WABetaInfo रिपोर्ट के अनुसार नए एक ग्रुप फ़ॉरवर्फ्ड मैसेज रेस्ट्रिक्शन को पहले कुछही सिलेक्टेड Android बीटा पर टेस्ट किया गया था | परन्तु अब इस फॉरवर्ड मैसेज रेस्ट्रिक्शन को बड़े लेवल पर टेस्ट किया जायेगा Android और iOS दोनों प्लेटफार्म पर |

2018 में WhatsApp ने भारत के लिए कुछ ही लिमिटेड यूजर की यह सुविधा दिया था की एक मैसेज को 5 टाइम ही फॉरवर्ड कर सकते है | शुरुआत में यह केवल भारत के लिए था बाद में 2019 ग्लोबली सर्कुलेट कर दिया गया |
WhatsApp वौइस् मैसेज फीचर अपडेट के कुछ दिन बाद ही यह नया मैसेज फॉरवर्ड रेस्ट्रिक्शन अपडेट आया है | वौइस् मैसेज फीचर में ड्राफ्ट प्रीव्यू, वौइस् रोकने का और दोबारा चालू करने का फीचर उपलब्ध है | कुल मिलाकर whatsapp वौइस् फीचर में 6 नए ऑप्शन जोड़े गए है और वौइस् नोट के साथ साथ visualization में प्ले और रिज्यूमे का ऑप्शन भी जोड़ा गया है |