प्यार का महीना और भी ज्यादा होगा रोमांटिक अगर अपने पार्टनर के साथ इन जगहों पर बिताएंगे समय

फरवरी शुरू हो चुकी है और बहुत से लोग घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। कई कपल्स ट्रिप पर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में रोमांटिक लोगों के लिए इतने सारे डेस्टिनेशन्स हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन इनमें से सबसे अच्छी जगह चुनना बेहद मुश्किल है। ऐसे में हम आपको लिए कुछ कुछ जगहों की जानकारी लाए हैं जहां आप अपने पार्टनर्स के साथ जा सकते हैं।

Amazon Basics Rolling Travel Duffel Bag अपने सफर को आकर इजी

देश की इन खूबसूरत जगहों पर बैन हैं भारतीय, केवल विदेशी ही ले सकते हैं नजारों का मजा

कसोल:

एडवेंचरस कपल के लिए हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर रोमांस करने से ज्यादा रोमांटिक कुछ नहीं हो सकता। भीड़-भाड़ वाले हिल स्टेशनों और बड़े होटल्स से दूर कसोल एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यह इतनी खूबसूरत है कि यहां पहुंचकर आप अपने आप को प्रकृति की गोद में महसूस करेंगे।

कूचबिहार:

उत्तर बंगाल एक बेहद ही खूबसूरत जगह है और यहां मौजूद विशाल कूचबिहार पैलेस उससे भी ज्यादा खूबसूरत है। यह बेहद ही शांत जगह है और यहां पर बहुत ज्यादा पर्यटकों की भीड़ नहीं होती है। आपके पास यहां प्रकृति को पास से महसूस करने का अवसर होता है।

लद्दाख:

अगर आप वास्तव में एक जबरदस्त जगह पर घूमना चाहते हैं तो आप लद्दाख जा सकते हैं। अगर आपको सर्दियां पसंद हैं तो आपको यहां बहुत ही अच्छा लगने वला है। यहां पर कई खूबसूरत पुराने मठ और खूबसूरत नजारे हैं जिनका आप आनंद ले पाएंगे।

हैवलॉक द्वीप:

यहां आपको एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलेगा। हैवलॉक द्वीप देश के सबसे अच्छे समुद्र तट के अनुभवों में से एक है और यहां आपको बहुत बढ़िया एक्सपीरियंस मिलेगा। अंडमान द्वीप समूह में स्थित है जो बाकी सब चीजों से अलग है।

गुरुडोंगमार झील:

सिक्किम की गुरुडोंगमार झील निश्चित रूप से एक ऐसी जगह है जिसे देख आपको विश्वास नहीं होगा। यह बेहद ही रोमांटिक जगहों में से एक है। यह झील तिब्बती सीमा के करीब है और 17000 फीट की ऊंचाई पर है। यह पहाड़ों से घिरा हुआ है।

महाबलीपुरम:

महाबलीपुरम के तमिलनाडु में स्थित है और यहां 8वीं शताब्दी का मंदिर है जो ग्रेनाइट चट्टानों से बना है। यह पल्लव वंश के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।